इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक एक ठग द्वारा फिल्मी कहानी की तरह 7 लड़कियों को अपने चंगुल में फंसा कर रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। यह ठग अपने आप को सरकारी अधिकारी बताकर युवतियों से डेटिंग एप पर बात करता था और फिर उन्हें बहला-फुसलाकर शादी कर लेता था। शादी के बाद यह उनसे रुपये लेना शुरू कर देता था और फिर अचानक गायब होकर नए शिकार की तलाश में लग जाता था। इसने एक फॉरेस्ट अधिकारी के साथ भी ऐसी ही ठगी को अंजाम दिया जिसके बाद ठग का चेहरा बेनकाब हुआ।
दरअसल खुद को नारकोटिक्स विभाग में अधिकारी बताने वाला बदमाश कई राज्यों में धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे चुका है। मामले का खुलासा तब हुआ जब लसूड़िया पुलिस ने इंदौर के NCB अफसरों की शिकायत पर फर्जी नारकोटिक्स अफसर पर केस दर्ज कर लिया। केस फर्जीवाड़े का था। जिसमें अफसर ने अपना फर्जी आईडी कार्ड बना रखा था। इसकी शिकायत करने वाली इसकी छतीसगढ़ में उसके हाथों ठगाई डिप्टी रेंजर पत्नी थी। उन्होेंने दिल्ली में फरवरी 2023 में कार्ड की फोटो के साथ मेल कर जानकारी मांगी और अफसर की रिपोर्ट बनाकर भेजी गई। जिसमें इंदौर में केस दर्ज करा दिया गया।
नारकोटिक्स विभाग के इस फर्जी एसआई ने जबलपुर, दिल्ली,कलकता,पटना ओर झारखंड सहित कई राज्यों में शादी रचा ली थी। उस पर दिल्ली ओर छतीसगढ़ की महिलाओं ने रेप का केस भी दर्ज कराया हुआ था।
लसू्ड़िया पुलिस ने एक सप्ताह पहले इंदौर के NCB अफसरों की शिकायत पर इंद्रनाथ उर्फ रोहित लकड़ा पुत्र गोविंदराम जाड़ी निवासी माघटोली ग्राम पंचायत नारायणपुर जिला जशपुर छतीसगढ़ के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में NCB अफसरों को डिप्टी रेंजर पत्नी अनिता ने शिकायत की थी। जिसमें कार्ड की कॉपी मेल की गई थी। मामले में फर्जी एसआई इंद्रनाथ उर्फ रोहित लकड़ा के कई चौकाने वाले खुलासे हुए।
बदमाश बॉलीवुड फिल्मों की तर्ज पर डेटिंग एप के माध्यम से लड़कियों को अपना शिकार बनाता था और फिर उनसे रुपये ऐंठकर दूसरे शिकार की तलाश में लग जाता था।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित