खरगोन: खरगोन शहर के जैतापुर इलाके मे बीती देर रात अज्ञात बदमाशो ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। आग लगने से मोटर साइकिल जलकर खाक हो गई। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
मोटरसाइकिल दीपक पिता धनंजय मिश्रा निवासी सीधी हाल मुकाम जैतापुर खरगोन की बताया जा रही है। पहले बदमाशो ने मोटर साइकिल पर पथराव किया तोड़फोड़ करने के बाद उसमे आग लगाई। आग लगाने का कारण फिलहाल अज्ञात है। मेनगांव थाना क्षेत्र की जैतापुर पुलिस जाॅच में जुट गई है। मोटर साइकिल में आग लगने के विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। घटना को लेकर रहवासियों में आक्रोश है।
बताया जा रहा है की देर रात को अज्ञात बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया। मौके पर पहुंचे फायर फाइटर ने आग पर काबू पाया। देर रात से ही आग लगाने वाले बदमाशो को पकडने के लिये पुलिस सक्रिय हो गई हैं। पुलिस पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। शहर के मध्य इलाके में आग लगाने की घटना से सनसनी फैल गई है। जैतापुर पुलिस जाॅच कर रही है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित