श्योपुर: प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मंत्रालय भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चंबल कमिश्नर, भिण्ड, मुरैना और श्योपुर कलेक्टरों को संबोधित किया। वीसी के माध्यम से हुई बैठक में अटल प्रोग्रेस वे के लिए निर्धारित मार्ग में किसानों की जमीन के प्रभावित होने के फलस्वरूप पुनः सर्वे कराने के निर्देश दिए। वीसी में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंग तोमर के साथ किसान प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चंबल क्षेत्र का विकास और जनता का कल्याण ही मेरी प्राथमिकता है। विकास हो तो चंबल भी पीछे न रहे। इसलिये चंबल क्षेत्र के लिये अटल एक्सप्रेस-वे श्योपुर, मुरैना, भिण्ड से निकाला जा रहा है। इस पर 8 हजार करोड़ रूपये व्यय होंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुझे ज्ञात हुआ है कि अटल एक्सप्रेस-वे का जो सर्वे हुआ है, उसमें किसानों की बेशकीमती जमीन आ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले एलायमेन्ट पर्यावरण कारणों से चेंज हुआ था। अब नये एलायमेन्ट के अनुसार पुनः सर्वे कराया जायेगा। किसान हितों को सर्वोपरी रखते हुए सर्वे की कार्यवाही होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुनः जमीन चिन्हांकन करें, किसानों की बेशकीमती जमीन अटल एक्सप्रेस-वे में नहीं जाये। अटल एक्सप्रेस-वे में अधिक से अधिक सरकारी जमीन मिले, किसानों की कीमती जमीन को न लिया जाये। ऐसा सर्वे किया जाये कि शासकीय जमीन का अधिक उपयोग किया जाये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्सप्रेस-वे बनने से उद्योगों के साथ-साथ किसान भी अपनी खेती कर सकें और उद्योंगो में बेटा-बेटियों को रोजगार मिल सके, तो विकास के द्वार तेजी से खुलेंगे। पुनः एक बार इस प्रकार सर्वे किया जा जाये कि अटल प्रोग्रेस-वे भी बने और किसानों का नुकसान भी न हों।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चंबल को अटल प्रोग्रेस-वे की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि देश में अधिकतर छोटे किसानों की संख्या ज्यादा है। अटल एक्सप्रेस-वे के बनने से अगर छोटे किसानों की जमीन उसमें जाती है, तो उनके लिये कठिनाई होगी। छोटे किसानों के लिये 2-5 बीघा जमीन अत्यंत उपयोगी है। इसलिये छोटे किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुये अटल एक्सप्रेस-वे का रि-सर्वे कराया जाये, जिससे छोटे किसानों की बेशकीमती जमीन सुरक्षित रहें।
तोमर ने कहा कि अटल एक्सप्रेस-वे के बनने से छोटे, मध्यम, उद्योग लगेंगे, जिससे इस क्षेत्र का विकास भी तेजी से बढ़ेगा। इसके अलावा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा सबलगढ़ से करोली जाने के लिये अभी अटारघाट पुल बनकर तैयार हुआ है। इस पुल के बनने से अब लोगों को करोली जाने के लिये रास्ता सुगम हो गया है। अब उन्हें मुरैना, धौलपुर, बाड़ी होकर करोली नहीं जाना पड़ेगा। अब वे शिवपुरी से सबलगढ़ और करोली अटारघाट पुल से पहुंच सकेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रि-सर्वे कराये जाने के निर्देश दिये जाने पर आभार व्यक्त किया। यह बात उन्होंने दिल्ली से वीसी के माध्यम से जुडे, वहां जौरा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा एवं जौरा क्षेत्र के किसान मौजूद थे। वीसी में चंबल कमिश्नर दीपक सिंह सहित भिण्ड, मुरैना एवं श्योपुर कलेक्टर शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी तथा एनएचआई के अधिकारी भी शामिल रहें।

More Stories
Dog Vaccination Updates: जंगल के राजा पर मंडराया अदृश्य दुश्मन का खतरा, असामान्य हरकतें करने लगे संक्रमित बाघ
Bhopal Police Updates: एमपी नगर जोन-2 अंग्रेजी शराब दुकान के सामने दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
MP Weather Updates: 21 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं