बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले के घाघरला के जंगल में अवैध वन कटाई करने वाले चालीस से अधिक गांव के सैकड़ो अतिक्रमणकारियों ने किया आत्मसमर्पण, पहली बार कैमरे के सामने आए अतिक्रमणकारियों ने भविष्य में हथियार न उठाने की खाई क़सम। अतिक्रमणकारियो ने प्रतीकात्मक रूप से तीर कमान और गोफ़न का समर्पण कर जंगल बचाने की बात भी कही।
बुरहानपुर जिले के ग्राम घाघरला के जंगल में बसे अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन और शासन की नाक में दम कर रखा था। आये दिन यहां पुलिस, वन विभाग और अतिक्रमणकारीयो के बीच झड़प होती रहती थी। जिस कारण यह जंगल विवादों में घिरा हुआ था और मीडिया की सुर्खियों में भी खूब छाया हुआ था किंतु अंततः इस विवाद पर आज विराम लग गया।
पुलिस और प्रशासन की समझाइश रंग लाई और 40 गांव के अतिक्रमणकारियों ने एक साथ कैमरे के सामने हथियार डालकर आत्म समर्पण करते हुए कसम खाई की भविष्य में कभी भी यह लोग जंगल कटाई के लिए हथियार नही उठाएंगे, बल्कि कोई जंगल की और बुरी नजर डालेगा तो यह लोग प्रशासन के साथ मिलकर उन्हें खदेड़ेगे इस प्रकार की एसपी से अपील करते हुए आत्म समर्पण किया है।

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान