खरगोन: ये कश्मीर नहीं निमाड़ है। आसमानी आफत, हिमपात से जमीन पर बर्फ की चादर बिछ गई। खरगोन जिले के झिरन्या में पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से कश्मीर जैसा नजारा दिखा। कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है।
रविवार को खरगोन जिले के झिरन्या तहसील के पहाड़ी गांव काकोड़ा व आसपास के इलाके में ओलावृष्टि (हिमपात) से जमीन पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। जिससे यहां कश्मीर जैसा नजारा दिखाई दिया। निमाड़ अंचल में आमतौर पर मार्च के आखिरी महीने से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाता है। वहीं पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ओले गिरने की खबरें सामने आ रही है। आसमान से बरसी इस आफत से सबसे ज्यादा चिंता किसानों में है। जिले में एक तरफ गेहूं और चने की कटाई चल रही है, तो दूसरी ओर बेमौसम बारिश से फसलों को बड़ा नुकसान होने की आशंका है। ओलावृष्टि का वीडियो क्षेत्र में गुजर रहे वाहन चालकों द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।
ओलावृष्टि से क्षेत्र में अभी कितना नुकसान हुआ है, यह स्पष्ट नहीं है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो तेज बारिश करीब आधे से एक घंटे तक हुई। इस दौरान चने के आकार के ओलों की झड़ी लग गई। पहाड़ी नदी-नालों में भी पानी बह निकला। बर्फबारी इतनी ज्यादा हुई है कि ऐसे लग रहा जैसे कश्मीर की वादिया हो।
वही बुरहानपुर जिले में अचानक बदला मौसम का मिजाज, जिले के धुलकोट क्षेत्र में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, ओलावृष्टि व बारिश से फसलों को नुकसान, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरी हैं।
बुरहानपुर जिले के धूलकोट के गंभीरपुरा क्षेत्र के आसपास के
स्थानों में तेज हवा आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, मौसम विभाग ने बुरहानपुर और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन किसानों के लिए आफत आ गई है। यह आफत की बारिश अब किसानों को मुश्किल में डाल रही है गेंहू,चना, मक्का की फसल हो रही बर्बाद। जिले के धुलकोट क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है जिससे क्षेत्र में फसलो को नुकसान हुआ है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गयी हैं। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसान चिंतित हैं और नुकसान से काफी परेशान भी है।

More Stories
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान