इंदौर: कर्ज व्यक्ति को क्या से क्या बनने पर मजबूर कर देता हैं। कर्जदार व्यक्ति वह कार्य भी कर बैठता है जो वह कभी नही करना चाहता हैं। ऐसा ही एक मामला आर्थिक राजधानी इंदौर से सामने आया है जहाँ कर्ज के चक्कर मे एक ड्राइवर,चोर बन गया और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
दरअसल इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व एक फैक्ट्री मालिक द्वारा उनकी कार से रुपए चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी और संदेह अपने ड्राइवर पर जताया था। पूरे मामले में पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था वही आज आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे चुराए गए रुपए पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
दरअसल मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। जहां एक फैक्ट्री मालिक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत काम से अकाउंट से 4 लाख रुपए निकलाये थे और उसे कार की डिक्की में रख दिए थे। इस दौरान उनके ही ड्राइवर ने मौका पाकर रुपए चोरी किए थे। पूरे मामले में जब पुलिस ने ड्राइवर राजेंद्र पंडित को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की गई तो पहले तो वह पुलिस को बरगलाता रहा। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ की तो वह टूट गया और चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके बेटे की शादी मैं उसके ऊपर कर्ज चढ़ गया था और उसी के चलते उसके मन में लालच आया और उसने कार में से रुपए चोरी किए थे। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पंडित से चुराए गए रुपए बरामद कर लिए हैं।

More Stories
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान