November 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

टीम इंडिया की वनडे इतिहास में सबसे बड़ी हार, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 234 गेंद शेष रहते 10 विकेट से हराया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज विशाखापट्टनम में खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली हैं। टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार हुई हैं।

दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया ने पूरी तरह सरेंडर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया द्वारा दिये लक्ष्य को मात्र 11 ओवर में हासिल कर टीम इंडिया को 10 विकेट से इस मैच में करारी मात दी।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। टीम इंडिया इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 117 रन बनाकर आल आउट हो गई। जहां भारतीय बल्लेबाजों से इस पिच पर रन नहीं बन रहे थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 11 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

टीम इंडिया की शुरुआत ही खराब हुई थी और पहले ओवर में ही विकेट गिर गया था। मिचेल स्टार्क की खतरनाक बॉलिंग के आगे भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से सरेंडर कर गए और देखते ही देखते भारत का स्कोर 49-5 हो गया था। भारत की ओर से सिर्फ 4 बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा छुआ। कुल 26 ओवर में ही टीम इंडिया 117 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके इसके साथ ही शॉन एबेट ने 3 और नाथन एलिस ने 2 विकेट लिए।

टीम इंडिया जहां यहां एक-एक रन बनाने के लिए तरस रही थी, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने यहां कमाल की बल्लेबाजी की। सिर्फ 118 रनों के टारगेट को दोनों ने 66 बॉल में ही हासिल कर लिया। मिचेल मार्श ने 36 बॉल में 66 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के शामिल रहे वही ट्रेविस हेड ने 30 बॉल में 51 रन बनाए और देखते ही देखते पूरा मैच ही खत्म हो गया।

मैच में 5 विकेट लेकर टीम इंडिया को सबसे बड़ी हार के सूत्रदार मिचेल स्टॉर्क को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टीम इंडिया की वनडे में यह सबसे बड़ी हार (बॉल के हिसाब से) है।
234 बॉल बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023

Share to...