April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

3 बाइक चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई थाना क्षेत्रों में है आरोपियों पर मामले दर्ज

हीना तिवारी,उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन शहर में लगातार वाहन चोरी की वारदाते बढ़ती जा रही हैं। बढ़ती चोरियों की घटना को लेकर पुलिस लगातार बदमाशो की तलाश कर रही थी। पिछले दिनों रेलवे स्टेशन चोरी गयी मोटरसायकल पुलिस ने बरामद कि और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया हैं। सभी आरोपियों पर शहर भर के थाना क्षेत्रो में चोरी और मारपीट सहित कई अपराध दर्ज है। 

उज्जैन के रेलवे स्टेशन के 8 नंबर प्लेटफार्म के नजदीक स्थित दरगाह के पास से पल्सर वाहन चोरी की घटना हुई थी। जहा पुलिस मामले में चोरी गयी मोटरसायकल को तलाश रही थी। जहाँ वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन युवको को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उन्होंने स्टेशन परिसर से वाहन चुराना कबूला।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से चोरी की गई बाइक बरामद की। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त तीनो आरोपी स्टेशन परिसर में चोरी की मोटरसायकल से वाहन चुराने आये थे। जहा चेकिंग के दौरान उनसे गाडी के कागजात मांगे तो वे नहीं दिखा सके। आरोपियों में योगेश निवासी नीलगंगा,हिमांशु निवासी प्रकाश नगर, सुधीर गोमे निवासी प्रकाश नगर है।  सभी आरोपियों के शहर के कई थाना क्षेत्रो में आपराधिक रिकॉड भी है। 

Share to...