हीना तिवारी,उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन शहर में लगातार वाहन चोरी की वारदाते बढ़ती जा रही हैं। बढ़ती चोरियों की घटना को लेकर पुलिस लगातार बदमाशो की तलाश कर रही थी। पिछले दिनों रेलवे स्टेशन चोरी गयी मोटरसायकल पुलिस ने बरामद कि और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया हैं। सभी आरोपियों पर शहर भर के थाना क्षेत्रो में चोरी और मारपीट सहित कई अपराध दर्ज है।
उज्जैन के रेलवे स्टेशन के 8 नंबर प्लेटफार्म के नजदीक स्थित दरगाह के पास से पल्सर वाहन चोरी की घटना हुई थी। जहा पुलिस मामले में चोरी गयी मोटरसायकल को तलाश रही थी। जहाँ वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन युवको को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उन्होंने स्टेशन परिसर से वाहन चुराना कबूला।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से चोरी की गई बाइक बरामद की। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त तीनो आरोपी स्टेशन परिसर में चोरी की मोटरसायकल से वाहन चुराने आये थे। जहा चेकिंग के दौरान उनसे गाडी के कागजात मांगे तो वे नहीं दिखा सके। आरोपियों में योगेश निवासी नीलगंगा,हिमांशु निवासी प्रकाश नगर, सुधीर गोमे निवासी प्रकाश नगर है। सभी आरोपियों के शहर के कई थाना क्षेत्रो में आपराधिक रिकॉड भी है।

More Stories
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे