इंदौर: मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में लगातार लूट व चोरी की घटना बढ़ती जा रही हैं। शहर में चोरी व मोबाइल लूट की घटनाओं में इजाफा हुआ हैं। राह चलते लोगो से मोबाइल लूट आम हो चला जिसको लेकर पुलिस सकते में थी और लगातार चोर लुटेरों की पतारसी में लगी थी। एरोड्रम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक ऐसी गैंग के 5 बदमाशों को पकड़ा है जो राह चलते लोगो से मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किए है वही इनके साथी 3 बदमाशो की पुलिस तलास कर रही है।,
एक महिला से हुई मोबाइल लूट की घटना के बाद पुलिस बदमाशो की तलाश में थी। जब पुलिस को सूचना मिली के कुछ युवक मोबाइल खरीद बेचने के लिए खड़े है। सूचना पर पुलिस ने घेरा बंदी कर मौके से 5 बदमाशो को पकड़ा। जिसमे दो नाबालिक भी शामिल है। वही 3 आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पकड़े गए आरोपी मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी है साथ ही इनके द्वारा कहाँ कहाँ और कितनी घटनाओं को अंजाम दिया गया इसका पता करने में जुटी हुई हैं।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध