इंदौर: इंदौर में एक बार फिर धर्म परिवर्तन को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक व्यक्ति के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है कि उसे क्रिश्चियन धर्म के व्यक्ति के द्वारा डरा धमका कर क्रिश्चियन धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इंदौर के खुडैल थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने धर्मांतरण को लेकर एक शिकायत थाने में की थी। शिकायत में व्यक्ति ने कहा था क्षेत्र में रहने वाला क्रिश नामक युवक उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए परेशान कर रहा है,साथ ही उसे डराया धमकाया जा रहा है ।आरोपी युवक के द्वारा ईसाई धर्म नही अपनाने पर गांव में न रहने देने की धमकी दे रहा है।
पीड़ित व्यक्ति की मुलाकात ईसाई धर्म के युवक से परिवार में किसी के बीमार होने के चलते हुए हुई थी।जिसके बाद ईसाई धर्म के युवक के द्वारा उसे कुछ दवाइयां दी गई थी। जिसे बीमार व्यक्ति को खिलाने के लिए कहा था। दवाई लेने के बाद बीमार व्यक्ति स्वस्थ हो गया था। जिसके बाद से ही आरोपी ईसाई धर्म के युवक के द्वारा पीड़ित पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा था।
फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई हैं।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध