भिंड: मप्र में रिश्वत का खेल लगातार जारी हैं। शासकीय अधिकारी कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज नही आ रहे हैं। भिंड जिले के गोहद जनपद की एंडोरी पंचायत में पदस्थ पंचायत सचिव को लोकायुक्त की 9 सदस्यीय टीम ने 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। पंचायत सचिव ने यह रिश्वत शौचालय निर्माण की राशि का भुगतान करने के एवज में ली थी।
लोकायुक्त के डीएसपी प्रद्युम्न पाराशर ने बताया कि गोहद जनपद की एंडोरी पंचायत के आलोरी का पुरा निवासी वीरसिंह ने 10 फरवरी को लोकायुक्त एसपी शिकायत की थी कि उसके भाई जितेंद्र कुमार के नाम से एक शौचालय स्वीकृत हुआ है जिसे ऑनलाइन कर किश्त खाते में डालने के एवज में सचिव रसाल सिंह तोमर 2000 रुपये की मांग कर रहे हैं। जिस पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया। शिकायत सही पाए जाने पर ट्रेप दल का गठन किया गया। लोकायुक्त पुलिस के 9 सदस्यीय टीम का गठन किया गया।
पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने को लेकर जाल बिछाया गया और फरियादी को केमिकल लगे 2 हजार रुपये देकर सचिव के पास भेजा गया। पंचायत सचिव ने ऑनलाइन की दुकान पर जैसे ही फरियादी से रिश्वत के रुपये लेकर जेब मे रखे तभी लोकायुक्त की टीम ने उसको पकड़ लिया और गोहद थाने में ले जाकर पूरी कार्यवाही की गई। लोकायुक्त पुलिस को देखकर सचिव हक्का बक्का रहा गया साथ ही आसपास के लोग भी चौक गए। कार्रवाई को लेकर जनचर्चा का विषय बन गया।
लोकायुक्त टीम में डीएसपी प्रद्युम्न पाराशर, डीएसपी विनोद कुशवाह,सब इंस्पेक्टर अनुराधा चौहान, सहित अन्य शामिल रहे।
विदित हो कि इससे पूर्व भी गोहद जनपद में लोकायुक्त की कार्यवाही में कनीपुरा पंचायत के सचिव को रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन