हीना तिवारी,उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार मे आम से लेकर खास तक अपनी हाजिरी भरवाने आते रहते हैं। बाबा के दर्शन पूजन कर आत्मिक शांति का अनुभव करते हैं। बाबा के दरबार मे वीआइपी और वीवीआईपी के आने का सिलसिला लगातार जारी रहता हैं। हाल ही में विवाह बंधन में बंधे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और बॉलीवुड अभिनेत्री ने बाबा के दरबार पहुँचकर भस्मारती में शामिल हुए और दर्शन पूजन अभिषेक किया।
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के एल राहुल अपनी पत्नी अभिनेत्री आथिया शेट्टी के साथ बाबा महाकाल के दरबार मे आज पहुँचे और तड़के होने वाली बाबा की भस्मारती में शामिल हुए। भस्मारती में शामिल होने के बाद नव दम्पति बाबा महाकाल के गर्भगृह में पहुँचे और विधि विधान से बाबा का अभिषेक पूजन किया। महाकाल के पुजारियों द्वारा सेलेब्रिटीज़ को दर्शन पूजन कराएं।
विदित हो कि कुछ दिनों पहले ही परिणय सूत्र में बंधे दोनो सेलिब्रिटी केएल राहुल व आथिया शेट्टी दोनो शादी के बाद पहली बार बाबा महाकाल के दरबार पहुँचे और बाबा के दर्शन पूजन अभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
बाबा महाकाल के दर्शन पूजन के बाद दोनों सेलिब्रिटी ने मीडिया से कोई बात नही की और रवाना हो गए। विदित हो कि टीम इंडिया के खिलाड़ी 1 मार्च से इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंदौर पहुँचे हैं और इसी दौरान केएल राहुल ने पत्नी सहित आज बाबा महाकाल के दर्शन किये।

More Stories
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात
बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बचीं कई जिंदगियां
नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन