April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मप्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सपरिवार किए बाबा महाकाल के दर्शन पूजन, लिया बाबा का आशीर्वाद

हीना तिवारी,उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में आज रविवार को वीआईपी और वीवीआईपी का आने का सिलसिला जारी रहा। मप्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम रविवार दोपहर को महाकाल मंदिर पहुंचे। स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम महाकाल मंदिर दर्शन पूजन के लिए परिवार सहित पहुँचे और बाबा के दर्शन लाभ लिए। परिवार के साथ गर्भगृह में जाकर करीब 10 मिनट तक पूजा-अर्चना अभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

विदित हो कि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को पिछले दिनों स्वास्थ्य खराब होने से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विधानसभा अध्यक्ष पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद आज रविवार को बाबा महाकाल के दरबार पहुँचे और दर्शन व पूजन अर्चन किया।

पूजन करने के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को भगवान महाकाल की तस्वीर को प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान विधायक पारस जैन, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, एडीएम संतोष टैगोर,मंदिर समिति प्रशासक संदीप सोनी, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल मौजूद थे।

Share to...