April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शॉपिंग मॉल में गेम झोन में पुलिसकर्मी ने साथियों के साथ महिला से की मारपीट

इंदौर: इंदौर के प्रतिष्ठित मॉल में स्पोर्ट्स जोन में पुलिसकर्मी ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार कर महिला से मारपीट की। मामूली बात को लेकर दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरों पर लात घूंसे चले जहां अब इस घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

दरअसल मामला विजय नगर थाना क्षेत्र के C21 मॉल में बने स्पोर्ट्स गेमिंग जोन के दौरान मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। पुलिस में पदस्थ आरक्षक भूपेंद्र परिहार और उसके साथ अन्य लोगों ने महिलाओं से अभद्र व्यवहार कर जमकर मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान महिला और उसके पति को मामूली चोटें आई है जिन्हें तत्काल मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया था। देर रात तक परिवार काफी परेशान होता रहा। पुलिस के खिलाफ एफआईआर ना करने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा था। सुबह 5:00 बजे जाकर 9 घंटे बाद महिला की एफ आई आर दर्ज की गई।

Share to...