खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग में नर्मदा नदी पर बने झूला पुल का एक तार टूट जाने से जिला प्रशासन हरकत में आ गया। झूला पुल का तार रात में टूटना बताया जा रहा है। सुबह जैसे ही इस बात की खबर लोगों को लगी उन्होनें तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी। जिला प्रशासन ने झूला पुल से आवागमन रोक दिया है। अब इस बारे में झूला पुल के एक्सपर्ट को बुला कर इसे रिपेयर करने की बात की जा रही है।
बता दें कि आगामी दिनों में महाशिवरात्रि का बड़ा पर्व है। ऐसे में ओम्कारेश्वर में भीड़ अधिक होती है। जल्दी ही इसे सुधारा नहीं गया तो मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थल पर नर्मदा नदी के ऊपर बना झूला पुल का एक तार टूट गया। यह तार झूला पुल को किनारे पर बांध कर रखे जाने वाले अनेक तारों में से एक था। यह तार पुल लटकाने वाले ऊपर के बीम को बांधे रखने का काम करता है। ऐसे अनेक तारों से पुल हवा में लटका रहता है। इन्हीं में से यह एक तार था जो झूला पुल के दाएं तरफ किनारे वाले छोर पर कसा हुआ था उसे कसे जाने वाले स्थान से उखड़ गया। हालांकि सुबह तक तो इस पर आवागमन जारी था पुलिस ने एहतियात बतौर इस पर आवागमन फिलहाल बंद कर दिया है।
यह पुल ओम्कारेश्वर बांध बनाने वाली एजेंसी एनएचडीसी के द्वारा 2004 में तैयार किया गया था और उन्हीं के द्वारा इसका मेंटेनेंस किया जाता है। सूचना मिलने पर एनएचडीसी कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पुल का मेंटेनेंस करने वाली कंपनी के इंदौर कार्यालय को सूचना दी है। मेंटेनेंस करने वाले कर्मचारी पहुंचकर इसकी हकीकत जाचेंगे। यह जांच का विषय है कि दबाव की वजह से यह तार उखड़ा है या किसी ने कोई हरकत की है।
अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि पुल को किनारों से बांधकर रखे जाने वाले अनेक तारों में से एक था। तार कैसे टूटा इसकी जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने इस पर आवागमन बंद कर दिया है।
गौरतलब है कि ओम्कारेश्वर प्रसिध्द तीर्थस्थल हैं और यहां पर वर्षभर भक्तो की संख्या बड़ी संख्या रहती हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं ओर झूला पुल से ही दर्शन के लिए पहुचते हैं इसलिए यदि इसे जल्द नही सुधारा गया तो भक्तो को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित