April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल पहुँचे बड़वानी, हेलीपैड पर अधिकारियों नेताओं ने किया स्वागत

बड़वानी: प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू बाई पटेल का बुधवार की दोपहर बड़वानी में आगमन हो गया है। राज्यपाल का डीआरपी लाइन बड़वानी में बने हेलीपैड पर स्वागत लोकसभा सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, एसडीएम बड़वानी घनश्याम धनगर, एसडीएम पानसेमल जितेंद्र पटेल, नगर पालिका बड़वानी अध्यक्ष अश्विनी चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय अधिकारियों ने किया।

उल्लेखनीय है कि महामहिम राज्यपाल 15 फरवरी की रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बड़वानी में करेंगे । 16 फरवरी को महामहिम राज्यपाल शहीद भीमा नायक महाविद्यालय बड़वानी में सुशीला देवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एवं सिकलसेल एनीमिया जांच परीक्षण शिविर में भाग लेकर सिकलसेल पॉजिटिव व्यक्तियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण करेंगे।
Share to...