भोपाल: देश के दिल मप्र में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आज शुभारंभ हुआ। भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 5वें संस्करण का सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर एवं केंद्रीय खेल राज्यमंत्री निशीथ प्रामाणिक की उपस्थिति में शुभारंभ किया।
शुभारंभ कार्यक्रम में अभिलिप्सा पांडा ने ‘हर हर शंभु’ भजन गाकर समा बांध दिया। इसके साथ ही कई कलाकारो ने आकर्षक एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के दिल मप्र में देश के कोने कोने से आए बेटे बेटियों का अभिनंदन करता हु। खिलाड़ियो का भविष्य गढ़ने वाले एवं नए भारत का निर्माण करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। सीएम शिवराज ने कहा कि अनुराग जी आपने कहा कि मप्र सबका ध्यान रखे,मैं विश्वास दिलाता हूँ हम अतिथि देवो भवः का पालन करते हैं, मेहमानों की सेवा में कोई कमी नही रहेगी।
सीएम ने कहा कि मप्र में खेलो इंडिया यूथ गेम्स ऐतिहासिक होगा और प्रदेश के जो बेटा बेटी पदक जीतकर आयेंगे, उन्हें अगले खेलो की तैयारी के लिए 5 लाख रुपये का पुरुस्कार भी दिया जाएगा। मेरे बेटा बेटियों,आज आप खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खेल रहे हैं। आने वाले समय मे आप एशियाड,कॉमनवेल्थ, ओलंपिक में खेलेंगे। मुझे बताते हुए गर्व हो रहा है कि कल ही अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2023 भारत की बेटियों ने जीता है मैं उनको हार्दिक बधाई देता हूं मध्य प्रदेश की बेटी सौम्या तिवारी ने भी मैच में नाबाद पारी खेली और विनिंग शॉट भी लगाया है बेटी सौम्या को भी आशीर्वाद।
18 खेलो की 11 अकादमी मध्यप्रदेश में स्थापित की गई है पहले खेलो इंडिया गेम्स में मध्यप्रदेश का कोई स्थान नहीं होता था आप पर पिछले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 38 पदक मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा मध्यप्रदेश के इंदौर में बॉस्केटबॉल कॉन्प्लेक्स में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा इसके साथ ही ग्वालियर उज्जैन जबलपुर मंडला बालाघाट में भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट