इंदौर: फ़िल्म पठान देखने जाना युवक को काफी महंगा पड़ गया और उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। फ़िल्म पठान देखने गए युवक की सिनेमाहाल परिसर में मौत हो गई। घटना इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र स्थित आस्था टॉकीज में हुई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस अब जांच कर रही है।
दरअसल इंदौर के आस्था टॉकीज में पठान फिल्म देखने गए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के मुताबिक मृतक कुलदीप अपने दोस्त मोहसीन के साथ आस्था टॉकीज में पठान फिल्म देखने गया था। मृतक सुबह 9 से 12 बजे का शो देखने के लिए गया था, लेकिन इंटरवल में उसने सिगरेट पीने की इच्छा जाहिर की और दोबारा लौटकर नहीं आया, जिसके बाद उसके दोस्त मोहसीन द्वारा परिजनों को बताया गया कि वह एमवाय अस्पताल में भर्ती है। जहां उसकी मौत हो चुकी है, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल