April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ हुआ सात दिवसीय नर्मदा जयंती महोत्सव का आगाज

बड़वाह: मप्र के खरगोन जिले के बड़वाह में नावघाट खेड़ी स्थित माँ नर्मदा के तट पर सात दिवसीय नर्मदा जयंती महोत्सव का आगाज आज अखण्ड ज्योत प्रज्वलन के साथ रविवार सुबह किया गया। जिसके पश्चात प्रातः मंगलाचरण एवं गणेश-अम्बिका का पूजन-अर्चन भी किया गया। सूर्य की प्रथम लालिमा के साथ विद्वान पंडितो द्वारा विधि विधान से सात दिवसीय नर्मदा जयंती महोत्सव के तहत अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। इस दौरान माँ मेकल सेवा संस्था के सदस्य सहित अनेक श्रद्धालु भी उपस्थित हुए।

दिप प्रज्जवलन पश्चात आज से प्रतिदिन दोपहर 11 बजे से कन्या भोजन होगा। कन्या भोज के समापन के पश्चात पंडितो द्वारा दोपहर 3 बजे से सहस्त्रार्चन पाठ का वाचन किया जायेगा, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। शाम 7 बजे 108 दीपो से संगीतमय महाआरती एवं नर्मदाष्टक होगा।

28 जनवरी को नर्मदा जयंती मनाई जाएगी और हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। मध्यप्रदेश में में नर्मदा जयंती का भव्य आयोजन बडवाह में भी होता है जिसमे लगभग 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होते है।

Share to...