April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अनियंत्रित होकर ट्रक बीच सड़क पर पलटा, भोपाल नागपुर हाइवे पर लगा लंबा जाम

विनोद पातरिया,बैतूल: बैतूल जिले के नागपुर भोपाल नेशनल हाइवे पर शाहपुर और बरेठा के बीच सोमवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भोपाल नागपुर नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के प्रयास शुरू किए। वही वाहनों को घोड़ाडोंगरी और रानीपुर मार्ग से डायवर्ट कर निकाला जा रहा है।

शाहपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर और बरेठा के बीच सोमवार सुबह बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे पर बरेठा घाट पर दिल्ली से अमरावती जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है।

ट्रक में परचुन और लोहे के पाइप भरे हुए। पुलिया संकरी होने के कारण नेशनल हाईवे बंद हो गया है और दोनों ओर जाम लगना प्रारंभ हो गया था। घटना की जानकारी लगते ही शाहपुर पुलिस थाने से टीम मौके पर पहुंची। ट्रक को हाईवे से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं वाहनों को घोड़ाडोंगरी और रानीपुर होकर निकाला जा रहा है। वही देर शाम तक नेशनल हाईवे के खुलने की संभावना जताई जा रही हैं।

Share to...