महाराष्ट्र के सिन्नर-शिरडी हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। पाथरे के पास प्राइवेट टूरिस्ट बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई है। हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई। प्राइवेट कम्फर्ट बस में सवार ज्यादातर यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बस में करीब 50 लोग सवार थे।
शुक्रवार तड़के साईं भक्तों की बस का भीषण हादसा हो गया। मौके पर पुलिस की टीम पहुँची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल भेज।
हादसे में जान गंवाने वालों में 5 महिलाएं, 3 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। हादसे में लोग 34 लोग घायल भी हैं।जख्मी लोगों को नासिक जिला अस्पताल, निजी अस्पताल और सिन्नर अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि निजी टूरिस्ट बस से सभी यात्री शिर्डी साईं बाबा के दर्शन करने जा रहे थे तभी रास्ते मे यह हादसा हो गया।

More Stories
Keshalochan Ceremony Updates: बसारी दरवाजा स्थित निवास पर हुआ दीक्षार्थियों का सम्मान, भावुक माहौल में दी गई विदाई
Death Postmortem Updates: ASP ने कहा मेडिकल हिस्ट्री और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज, इलाके में फैली सनसनी
CM Mohan Yadav Memorandum Updates: भस्मार्ती व वीआईपी दर्शन में अनियमितताओं के आरोप, संतों के साथ अभद्रता पर जताई नाराजगी