April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का हुआ समापन, सीएम ने कहा निवेश से 29 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

हीना तिवारी,इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुई दो दिवसीय इन्वेस्टर समिट में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने समापन के बाद प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि इन्वेस्टर समिट में शामिल हुए उद्योगपतियों से वर्तमान में कई चर्चाएं हुई और कई एमओयू साइन हुए हैं। वहीं लगभग 15,42,505 करोड रुपए का निवेश का आश्वासन मिला है। जिसमें कुल 29 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा।

सीएम ने इस दो दिवसीय इन्वेस्टर समिट को काफी सफल बताया। 3 सालों तक औद्योगिक क्षेत्र में अनुमतियां नहीं लेना होगी। छोटे स्टार्टअप उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। ऑनलाइन एप्लीकेशन बनाई जाएगी। जिसमें हेल्प डेस्क के माध्यम से उद्योगपति की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्वेस्टर समिट के दो दिवसीय कार्यक्रम में लगातार उद्योगपतियों से 1 2 1 चर्चाएं कर रहे थे। वही देश विदेशों से आए उद्योगपतियों ने एक बड़े निवेश का वादा करते हुए कई एमओयू साइन किए गए हैं। जहां नवीनीकरण ऊर्जा क्षेत्र, अर्बन इन्फ्राट्रक्चर, फूड प्रोसेसिंग, एग्री प्रोसेसिंग, आईटीआई, इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र, रसायन एवं पेट्रोलियम क्षेत्र,सर्विस सेक्टर, ऑटोमोबाइल, फार्म एंड हेल्थ केयर, प्लास्टिक एंड वेयर हाउस, टैक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट वहीं अन्य छोटे-मोटे उद्योगों के लिए उद्योगपतियों ने निवेश करने की बात की है। जहां 29 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। वही ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल बनाया जाएगा। जिसमें उद्योगपतियों या छोटे स्टार्टअप वाले व्यापारियों को भोपाल और दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जहां पोर्टल के माध्यम से हेल्पलाइन टैक्स बनाया जाएगा। जिससे समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

वही खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी महीने में एक बार इस पोर्टल में आई शिकायतों को लेकर समीक्षा करेंगे। इस पोर्टल को 26 जनवरी से शुरू करने की बात कही है। वही इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योगपतियों को 3 साल तक किसी भी उद्योग को शुरू करने की परमिशन की आवश्यकता नहीं है। उद्योगपति प्लांट डालकर उद्योग शुरू करें। डॉक्यूमेंट प्रदेश सरकार को बाद में सबमिट करना होगी। लेकिन नियमों का ध्यान रखना होगा अन्यथा कानूनी रूप से कार्रवाई भी की जाएगी।

Share to...