हीना तिवारी,उज्जैन: केंद्रीय शिक्षा तथा कौशल विकास और उद्यमशीलता कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सपरिवार आज मंगलवार को उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए आए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बाबा महाकाल के दरबार उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लिए। इस दौरान मंत्री के साथ उनके परिवार के लोग भी मौजूद थे। मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बाबा महाकाल के गर्भ ग्रह में जाकर धोती सोला पहनकर बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
मंदिर में दर्शन करने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बाबा के दर्शन लाभ लेकर धन्य हो गया हु। मंत्री प्रधान ने महाकाल महालोक को भी निहारा। महाकाल महालोक को देखकर उसकी भव्यता व आकर्षक मूर्तियों को देखकर आनंदित हुए और महाकाल महालोक की जमकर तारीफ की, और कहा कि इसके साथ शहर में आध्यात्मिक वातावरण तो बढ़ेगा ही साथ में सुविधाएं भी बढ़ेगी।
विदित हो कि मंत्री प्रधान महाकाल के अनन्य भक्त हैं। वह कई बार महाकाल मंदिर बाबा के आशीर्वाद लेने आते रहते हैं।
मंत्री प्रधान के साथ उनके परिवार के लोग भी मौजूद थे। जिन्होंने बाबा के दर्शन लाभ लिए महाकाल महाकाल महालोक को देखा, साथ ही मप्र उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव भी इस दौरान मौजूद रहे।

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त