April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड का फर्जी सर्टिफिकेट जारी, संस्थापक ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

इंदौर: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के नाम पर एक फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फिलहाल पूरे मामले की शिकायत इंदौर पुलिस कमिश्नर सहित अन्य जगहों पर की गई है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के संस्थापक संतोष शुक्ला ने पूरे मामले की शिकायत इंदौर पुलिस कमिश्नर सहित पुणे और बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर को की है। बता दें की गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के संस्थापक संतोष शुक्ला को पिछले दिनों यह जानकारी लगी कि पूना के टीचर रतीलाल रामचंद्र बाबूलाल को कविताओं के रिकॉर्ड काम करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से संबंधित सर्टिफिकेट जारी हुआ है। जिस पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के संस्थापक संतोष शुक्ला के साइन भी हैं। जब पूरे मामले की जानकारी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के संस्थापक संतोष शुक्ला को लगी तो उन्होंने पूरे मामले की छानबीन की इस बारे में जानकारी लगी कि उनके नाम के फर्जी साइन कर इस सर्टिफिकेट को जारी किया गया है और इसे बेंगलुरु से जारी किया गया है। जिस पर उनके फर्जी सिग्नेचर के साथ ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से संबंधित जो मोनो है, वह भी फर्जी है।

इधर इस पूरे मामले में उन्होंने बेंगलुरु, पुणे सहित इंदौर पुलिस कमिश्नर को शिकायत की है।

बता दे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के संस्थापक संतोष शुक्ला इंदौर के रहने वाले हैं और वह पेशे से एडवोकेट भी है और वह खुद वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड लंदन के फाउंडर भी है।

अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में आगे पुलिस किस तरह की छानबीन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करती है।

Share to...