April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मप्र में खुला एनआईए का थाना, सम्पूर्ण मप्र रहेगा क्षेत्राधिकार

मध्यप्रदेश में आतंकी गतिविधियों पर अब तेजी से रोकथाम लगेगी आतंकी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए कब एनआईए का थाना मध्यप्रदेश में खुल गया है अब मध्यप्रदेश में आतंकी गतिविधियों प्रतिबंधित संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एनआईए अधिकारियों को आसानी होगी और इन पर शक्ति से नजर रखकर सख्त सख्त कार्रवाई की जा सकेगी तुरंत एक्शन लिया जा सकेगा।

मप्र में एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) का थाना भोपाल में खुल गया हैं। मप्र गृह विभाग ने औपचारिक रूप से एनआईए थाना खुलने की अधिसूचना जारी कर दी हैं। मप्र में एनआईए की यह 13वी शाखा हैं। इससे पहले देशभर में अब तक एनआईए की 12 शाखाएं थी और अब मध्यप्रदेश में भी एक नई शाखा खुलने से अब एनआईए के देश मे 13 शाखाएं(थाने) हो चुके हैं।

मप्र की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद में एनआईए का नया थाना खुला हैं। एनआईए के इस थाने का क्षेत्राधिकार सम्पूर्ण मप्र रहेगा।

Share to...