एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा 24 दिसंबर को फांसी लगाकर इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई थीं। मंगलवार की शाम तुनिशा का अंतिम संस्कार किया गया।लाल जोड़े में सजी तुनिशा जाते-जाते हर किसी की आंखें नम कर गईं।
तीन दिन से तुनिशा की बॉडी मॉर्चुरी में पड़ी अपने अंतिम संस्कार की राह देख रही थी। आखिरकार आज तुनिशा का अंतिम संस्कार किया गया। तुनिशा तनाव में थी, वो बस चले जाना चाहती थी, सारी मुसीबतों और परेशानियों से दूर. इसके लिए तुनिशा ने सुसाइड का रास्ता चुना। तुनिशा को फूलोे से सजे एम्बुलेंस में अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम लाया गया जहां सभी ने भीगी आंखों से तुनिशा को अंतिम विदाई दी।
तुनिशा का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को मीरा रोड स्थित शवग्रह में शाम को 4:26 बजे किया गया। मौके पर तुनिशा की मां के साथ कई रिश्तेदार-दोस्त सभी मौजूद थे। तुनिशा को लाल जोड़े में दुल्हन की तरह तैयार किया गया। तुनिशा के चेहरे का तेज ऐसा था कि, हमेशा के लिए आंखे मूंद लेने के बावजूद….हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।
20 साल की उम्र में अपनी जिंदगी खत्म कर लेने वाली तुनिशा की याद में हर किसी आंखें नम दिखाई दी। तुनिशा भले ही कुंवारी थीं, लेकिन उन्हें विदाई देते हुए लाल जोड़े में सजाया गया।
तुनिशा को उनके अंकल परमबीर सिंह ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय बेसुध मां, बेहोश होकर गिर पड़ीं। तुनिशा की मां को करीबियों ने लाख संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं दिखा। अंतिम संस्कार के बाद उन्हें गोद में उठा कर वहां से घर ले जाया गया।तुनिशा की दशक्रिया 5 जनवरी को उनके होम टाउन चंडीगढ़ में किया जाएगा। 4 जनवरी को तुनिशा का जन्मदिन मनाया जाता था, इसलिए दशक्रिया की विधि को एक दिन बाद का रखा गया है।
तुनिशा के अंतिम संस्कार के वक्त एक्स-बॉयफ्रेंड और मौत का आरोपी शीजान खान का परिवार भी मौजूद था। शीजान की मां और दोनों बहने तुनिशा के बेहद करीबी मानी जाती थीं। दोनों बहनें तुनिशा को देखकर फूट-फूटकर रो पड़ीं।
शीजान फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। पूछताछ के लिए शीजान को 4 दिन की कस्टडी में भेजा गया था। पुलिस का कहना है कि शीजान बार बार अपने बयान बदल रहा है। वो ब्रेकअप की सही वजह नहीं बता पा रहा है।
विदित हो कि एक्ट्रेस तुनिषा ने शनिवार को एलबम की शूटिंग के दौरान सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाई थी। यह मेकअप रूम शीजान खान का ही था। एक्ट्रेस की मौत के बाद शिजान ने कहा था कि जब वह सूट से वापस लौटा तो कमरा अंदर से बंद था जब गेट नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया तुनिशा बेसुध हालत में मिली उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तुनीषा की आत्महत्या करने के कुछ ही घंटे के बाद उनकी मां की शिकायत पर उनके को स्टार शिजान मोहम्मद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शिजान पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे 4 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की पूरी तरह कई पहलुओं को लेकर जांच कर रही है।

More Stories
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे