April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कथा सुनने आ रही महिलाओं को चेन स्नेचर बना रह रहे शिकार

विनोद पातरिया,बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा सुनने आ रही महिलाये चैन स्नैचिंग की शिकार हो रही है। बुधवार की रात बैतूल कोतवाली में कुछ महिलाओं ने इसकी शिकायत की है। पुलिस चैन स्नैचर को पकड़ने की बात कर रही हैं।

बैतूल के कोसमी इलाके में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने आ रहे हैं। भीड़ का फायदा उठाने के लिए कथा स्थल पर चेन स्नेचर और मोबाइल चोर भी सक्रिय है। कथा सुनने आई कई महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और चैन खींचने की घटना सामने आई है ।

बुधवार को पांच महिलाएं चेन स्नेचिंग की घटना की शिकार हुई। इन महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है । महिलाओं का कहना है कि कथा सुनने के बाद जब घर वापस जा रहे थे और बस पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई और गले से मंगलसूत्र खींच लिया गया । पुलिस भी चैन स्नैचर पर नजर रखे हुए हैं दो संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा था लेकिन इनके पास कुछ नहीं मिला।

कोतवाली टीआई अपाला सिंह का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने अपील भी की है कि भीड़ ज्यादा होने के कारण महिलाएं सोने के आभूषण पहनकर कार्यक्रम में ना जाए ।

पीड़ित महिला शिवकान्ति सूर्यवंशी का कहना है कि कथा सुनकर घर वापस जा रहे थे बस के लिए जैसे ही चलने लगे धक्का-मुक्की के दौरान मंगलसूत्र खींच लिया गया हमारे अलावा और भी चार-पांच महिलाओं के साथ घटना घटी है। वही
पीड़ित महिला वंदना झोड़ का कहना है कि बस में चढ़ने के दौरान मंगलसूत्र खींच लिया गया कथा सुनकर घर वापस जा रहे थे।

मामले में कोतवाली टीआई अपाला सिंह का कहना है कि अभी तक हमारे पास 2 शिकायतें आई हैं कल दो संदिग्ध महिलाओं को भी पकड़ा था लेकिन उनके पास कुछ मिला नहीं श्रद्धालुओं से अपील है कि कार्यक्रम में सोने के आभूषण पहनकर ना आए।

Share to...