मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता राजा पटेरिया के बिगड़े बोल का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल पवई रेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडल सेक्टर अध्यक्षों की एक बैठक का आयोजन किया गया था,जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस प्रभारी मनोज त्रिवेदी,कांग्रेस जिला अध्यक्ष शारदा पाठक, पूर्व मंत्री राजा पटेरिया, सहित कई दिग्गज एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और विभिन्न वक्ताओं ने अपने उद्बोधन दिए।
इस दौरान पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बोल बिगड गये, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां पर पूर्व मंत्री राजा पटेरिया कहते हैं कि मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा, मोदी धर्म जाति भाषा के आधार पर बांट देगा, और दलित आदिवासियों का भावी जीवन खतरे में है, संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो हालांकि इसके उपरांत राजा पटेरिया अपने शब्दों को संभालते हुए कहते हैं कि हत्या इंदा दा सेंस हराने का काम करो, क्योंकि जो जीत होती है वह कार्यकर्ता की होती है, और जो हार होती है वह सेनापति की होती है।
जिसके बाद राजा पटेरिया का यह वक्तव्य सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नही करते है।
वही इस वीडियो के वाइरल होने के बाद सियासी घमासान मच गया है। भाजपा नेता जमकर निशाना साध रहे हैं तो वही भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष हैं और राजा पटेरिया का जमकर विरोध किया जा रहा हैं कांग्रेस को आड़े हाथों लिया जा रहा हैं।
वही इस मामले पर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया हैं। सीएम ने अपने बयान में कहा हैं कि भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रही है। मोदी जी जनता के दिलों में बसते हैं संपूर्ण भारत की श्रद्धा और आस्था का केंद्र है।
कांग्रेस के लोग मैदान में उनका मुकाबला नहीं कर पाते इसलिए कांग्रेस के एक नेता उनकी हत्या की बात कर रहे हैं।यह विद्वेष की पराकाष्ठा है यह घृणा की अति है।
कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो रहे हैं लेकिन ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा।एफआईआर की जा रही है और कानून अपना काम करेगा।
