April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इंदौर में ब्लाइंड क्रिकेट की धूम, T20 ब्लाइंड वर्ल्डकप में भारतीय ब्लाइंड टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

इंदौर:- भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने इंदौर के खालसा स्टेडियम में शनिवार को खेले गए ब्लाइंड T20 वर्ल्डकप के मैच में आस्ट्रेलिया को हराकर जीत से अभियान का आगाज किया। मैच में पहले बेटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने 20 ओवर में 144 रन बनाए जवाब में भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया।

इंदौर के खालसा स्टेडियम बीच शनिवार को T20 वर्ल्डकप ब्लाइंड में ब्लाइंड भारतीय टीम को जीत के लिए 20 ओवर में 145 रन बनाने का लक्ष्य मिला। इसके बाद भारतीय बैट्समैन ने बल्लेबाजी करते हुए यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। भारत ने 9 ओवर में 145 रन बनाकर आस्ट्रेलिया को पराजित कर दिया।

मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आज मैच को लेकर खालसा स्टेडियम पहुँचे ओर दोनों टीमो के खिलाड़ियों से परिचय भी लिया और उनकी हौसला अफजाई की। मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि ”अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट टूर्नामेंट में इंदौर की ऐतिहासिक धरती पर ब्लाइंड खिलाड़ियों को भी अपने हुनर दिखाने का एक अवसर मिला है, रोमांचक मैच क्रिकेट प्रेमियों को देखने को मिला।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी स्टेडियम पहुँचे। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यदि खिलाड़ियों की संख्या बढ़ी तो उनके लिए एक अलग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा और खिलाड़ियों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आयोजन समिति के चेयरमैन व कलेक्टर इलैया राजा टी तथा अध्यक्ष डॉ अनिल भंडारी ने बताया कि वर्ल्ड कप का आगाज वैसे तो 5 दिसंबर को हो गया है लेकिन इस टी-20 वर्ल्ड कप के एक मुकाबले की मेजबानी क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड एमपी को सौंपी गई इसका आयोजक क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड एमपी जिला प्रशासन इसमें सामाजिक न्याय का भी पूर्ण सहयोग है भारत के सुप्रसिद्ध खिलाड़ी युवराज सिंह इस आयोजन के ब्रांड एंबेसडर है 5 दिसंबर से 17 दिसंबर तक होने वाले इस वर्ल्ड कप में कुल 34 मैच खेले जाएंगे इसमें भारत के अलावा इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड पाकिस्तान वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका बांग्लादेश और नेपाल की टीम में दृष्टिहीन ओके विश्व खिताब के लिए पड़ेगी यह मुकाबले देश के 8 स्थानों पर खेले जाना है।

खालसा स्टेडियम में खेले गए ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर पहुंचे और क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया और ब्लाइंड खिलाड़ियों की क्रिकेट का लुफ्त उठाया।

Share to...