मध्यप्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में 8 में से 2 चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। इन चीतों को नामीबिया से यहां लाया गया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के दिन 17 सितंबर को इन चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। चीते करीब 50 दिनों से क्वारनटाइन एरिया में थें। अभी भी 6 चीते क्वारेनटाइन एरिया में ही हैं इन्हें बाद में बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा।
चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ें जाने पर पीएम मोदी ने भी खुशी जताई हैं। पीएम मोदी ने चीतों का एक वीडियो ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया हैं। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि सभी चिते स्वस्थ हैं। अच्छी तरह से तालमेल बैठा रहे हैं।
दो चितो को गेट नम्बर 4 से बड़े बाड़े में छोड़ा गया। टास्क फोर्स ने कहा कि चीतों को ज्यादा दिन छोटे बाड़े में रखना ठीक नही हैं। अब जल्दी ही बाकी 6 चीतों को भी छोड़ा जाएगा।
बड़े बाड़े में छोटे गए चीते कुछ कदम धीरे धीरे चले थोड़ी देर बाद माहौल ठीक लगने पर नए बाड़े में दौड़ लगाने गए। दौड़ लगाते चीते को देखकर अंदाजा लगा सकते कि बड़े बाड़े में जाकर कितना बेटर फील कर रहें थे।
चीतों की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए है साथ ही उनके शिकार की भी व्यवस्था की गई है। बड़े बाड़े में हिरण, चीतल आदि छोड़े गए है ताकि चीते शिकार कर सकें। बाकी चीतों को भी जल्द ही बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर