April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चलती बाइक में लगी आग, बाइक चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

विनोद पातरिया,बैतूल: बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में धाराखोह नदी पुल पर चलती बाइक में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। बाइक चालक ने बाइक से कूदकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जब तक बाइक जलकर खाक हो गई।

दरअसल शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में धाराखोह नदी पर बने पुल पर चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगता देख बाइक सवार ने बाइक रोक बाइक से कूदकर भाग कर अपनी जान बचाई। वही आग लगने की सूचना घोड़ाडोंगरी नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बाइक जलकर राख हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार सारणी से घोड़ाडोंगरी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान धाराखोह नदी के पुल पर बाइक में अचानक आग लग गई।

चलती बाइक में अचानक आग लगती देख पुल पर आने जाने वाले लोगो मे हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगो की मौके पर भीड़ लग गई। कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। आगजनी की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँची। आग पर काबू पाने के बाद यातायात सुचारू किया गया।

Share to...