प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जितना ज्यादा कानून व्यवस्था को लेकर सख्त नजर आ रहै है,उतना ज्यादा अधिकारियों के लचीले रवैया के कारण शहर में बदमाश अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बावजूद अपराधों में कमी नही आ रही अपराधियो के हौसले बुलंद हैं।
ऐसा ही मामला इंदौर के तुकोगंज थाना इलाके में सामने आया है। यहां बदमाश ने घर के बाहर खड़ी एक कार,ऑटो और दो मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया।
इंदौर शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान काफी सख्त नजर आ रहे हैं। अपराध की समीक्षा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस के अधिकारियों को अपराध कम करने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं, जिनका पालन करने के लिए आला अधिकारीयो द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है, लेकिन इसके बावजूद शहर में अपराधिक गतिविधियां घटित हो रही है, ऐसा ही एक मामला इंदौर तुकोगंज थाना इलाके में सामने आया है। जहां शेल्बी हॉस्पिटल के सामने पंचम की फेल में बदमाशों ने देर रात आतंक मचाया। यहां कुछ घरों के बाहर खड़ी कार, ऑटो और बाइक में बदमाश आग लगाकर फरार हो गए, जिसके कारण गाड़ियां पूरी तरह से झुलस गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित थाने पर शिकायत करने पहुंचे, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे हैं।
फिलहाल देखना होगा पुलिस पीड़ित की शिकायत पर कब तक कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ने में कामयाब होती है।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा