सीधी: रिश्वत लेने का कार्य लगातार जारी हैं। रिश्वत लेने से अधिकारी कर्मचारी बाज नही आ रहें हैं लगातार रिश्वतखोरों पर कार्रवाई होने के बाद भी रिश्वतखोर रिश्वत मांगने और लेने से नही डर रहे है रिश्वत का खेल लगातार जारी हैं। एक ऐसा ही मामला सीधी से सामने आया है जहां रिश्वत लेते रंगे हाथ अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया हैं।
दरअसल सीधी के पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई ने पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार से बिल पास करने के एवज में 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी जिस पर ठेकेदार ने लोकायुक्त को शिकायत कर दी। लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की जांच कर सत्यता पाए जाने पर ट्रेप दल का गठन किया गया।
सीधी के पीडब्ल्यूडी ईई डी के सिंह को आज ठेकेदार द्वारा जब रिश्वत की राशि के 50 हजार रुपये दिए जा रहे थे। उसी वक्त रीवा लोकायुक्त पुलिस टीम ने ईई को रिश्वत लेते उनके ही कार्यालय में रंगे हाथ धरदबोचा। रीवा लोकायुक्त पुलिस ने ईई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर आरोपी अधिकारी पर भृष्टाचार अधिनियम कि विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा