April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मौसम विभाग ने 4 संभागों व जिलो के लिए जारी किया बारिश का रेड अलर्ट

भोपाल: मौसम विभाग ने 4 संभागों व जिलो के लिए अतिभारी से अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया हैं साथ ही 4 संभागों के लिए औरेंज अलर्ट भी जारी किया गया हैं। आगामी 24 घण्टे के लिए अलर्ट जारी किया गया हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार आगामी 24 घण्टे के लिए 4 संभागों भोपाल,ग्वालियर एंव उज्जैन संभागों के जिलो में तथा सागर,दमोह,नरसिंहपुर, जबलपुर जिलो में अति भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है इस दौरान 115.6mm या उससे अधिक बारिश तथा गरज के साथ बिजली चमकने या गिरने की संभावना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही रीवा,नर्मदापुरम एवं चम्बल संभागों के जिलो में तथा अनूपपुर,शहड़ोल, उमरिया,डिंडोरी,कटनी,छिंदवाड़ा,सिवनी,मण्डला,बालाघाट,खंडवा, धार एवं देवास जिलो में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना 64.5 से 204.4mm बारिश तथा गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं।

मौसम विभाग ने अलर्ट के दौरान लोगो से सावधानियां बरतने की अपील की हैं।

लोगो से इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक और बिजली के उपकरणों को उपयोग करने से बचने,दो पहिया वाहनों के उपयोग से बचने और पेड़ो के नीचे आश्रय ना लेने,व्रजपात के समय पानी मे है यदि तो तुरन्त बाहर आने,भारी वर्षा के दौरान रेनकोट और छाते का प्रयोग करने आदि सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Share to...