उज्जैन में रिश्वतखोरों पर लगातार लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई जारी है बावजूद रिश्वतखोर बेखोफ रिश्वत मांगते और लेते जा रहे है। रिश्वतखोरी कम नहीं हो रही है। आज फिर उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने एक रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार किया हैं।
जलसंसाधन विभाग उज्जैन में जलसंसाधन विभाग कार्यपालन यंत्री कार्यालय के सहायक ग्रेड3 बाबू दिनेश अग्निहोत्री जो कि स्थापना शाखा का प्रभारी है को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
लोकायुक्त डीएसपी बसंत श्रीवास्तव ने जानकरी देते हुए बताया की आवेदक तराना निवासी रमेशचंद्र सोनी जो कि जलसंसाधन विभाग में तराना ने टाइम कीपर के पद पर पदस्थ थे वर्ष 2019 में रिटायर हो चुके है। उनके द्वारा 27 जुलाई को शिकायत की गई कि रिटायर होने के बाद उनकी ग्रेच्युटी और कटोत्रा की राशि है वो बाबू नहीं निकाल रहा है और निकालने के लिए 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत पर सत्यापन कर आज ट्रेप की कार्रवाई की गई। सुबह 12.30 बजे रमेशचंद्र सोनी ने स्थापना शाखा पहुँचकर बाबू दिनेश अग्निहोत्री को 5 हजार रुपये दिए और कार्यालय के बाहर खड़ी लोकायुक्त टीम को इशारा कर दिया। लोकायुक्त टीम ने दिनेश अग्निहोत्री को रुपये के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।
टाइम कीपर रमेशचंद्र सोनी ने बताया कि ग्रेच्युटी ओर वेतन कटोत्रा के करीब 4.50 लाख रुपये लेना थे और बाबू रिश्वत के चक्कर मे पेमेंट निकल नहीं रह था। इसी को लेकर लोकायुक्त में शिकायत की और आज रिश्वतखोर बाबू को लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’