अग्निपथ योजना के विरोध के बीच सरकार ने पहली भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। अब मंगलवार को तीनों सेनाओं के चीफ इस बारे में जानकारी देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। 3 सेना प्रमुख भर्ती से संबंधित बातों की जानकारी पीएम मोदी को देंगे। गौरतलब है कि अग्निपथ योजना की लॉन्चिंग 14 जून को की गई थी। तब से देशभर में इसका विरोध देखने को मिल रहा है।
इस योजना के तहत चुने गए युवाओं को अग्निवीर के तौर पर जाना जाएगा। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना को लेकर अहम बयान दिया था। हालांकि उन्होंने सीधा इस योजना का नाम नहीं लिया था और नही विरोध प्रदर्शन का ही जिक्र किया था। बस पीएम मोदी ने यह कहा कि यह हमारे देश का दुर्भाग्य है कि जब कोई अच्छी चीज लाई जाती है तो इसे सियासी रंग दे दिया जाता है। टीआरपी के चक्कर में मीडिया भी इसमें फंस जाता है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट