जम्मू-कश्मीर में एक दर्दनाक बस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा कदममल कटरा में शनि मंदिर के पास चलती बस में सामने आया है। आग लगने से कम से 4 यात्री जिंदा जल गए, 22 यात्री घायल बताए गए हैं। बस कटरा से जम्मू आ रही थी। पुलिस के अनुसार बस के इंजन में आग लग गई जो जल्द ही फैल गई और सभी यात्रियों को बचने का समय नहीं मिला। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
एडीजीपी जम्मू ने हादसे के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कटरा से जम्मू के रास्ते में एक स्थानीय बस नंबर जेके 14-1831 में कटरा से लगभग 1 किमी दूर पहुंची थी कि उसमें आग लग गई। आग लगने के संभावित कारणों का पता लगाया जा रहा है। एफएसएल की टीम मौके पर तैनात है। 22 घायलों को इलाज के लिए कटरा ले जाया गया है। घायलों में कई को विशेष उपचार के लिए रेफर किया गया है।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध