धार। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। बहु की जगह घर पर बेटे की लाश पहुंची। परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बड़वानी जिले के ग्राम टिटगारिया निवासी दूल्हे की गाड़ी धार जिले के ग्राम लाबरिया जाते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हे की मौत हो गयी, वही वाहन में सवार बाराती घायल हो गए। नये जीवन की शुरूआत को लेकर खुशियो के साथ घर से निकली बारात वधु के घर तक भी नही पहुंच पाई, उसके पहले ही पलभर में खुशिया मातम में बदल गई।
बड़वानी जिले के ग्राम टिटगारिया (खेडा) दवाना के अंबाराम सिद्धड अपने पुत्र रितेश की बारात लेकर सुबह घर से लाबरिया सरदारपुर के लिये निकले थे। बारात लाबरिया मे राजेन्द्र दांतलेचा के घर पर सुबह पहुंचना थी, लेकिन ग्राम फुलगांवडी के निकट दूल्हे की कार डिवाईडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गईं। दूल्हे की गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर खेत में जा गिरी जिससे दूल्हे व अन्य को गम्भीर चोट आई, वहीं दुल्हे को गंभीर अवस्था मे उपचार हेतु इंदौर ले जाते समय दूल्हे ने रास्ते में दम तोड़ दिया वही अन्य घायलों का अभी ईलाज जारी है।
दोनों ही परिवार गमगीन है। दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार ही करती रह गई बारात आने की खबर के बजाय दूल्हे की मौत की खबर से दुल्हन सहित परिजन सकते में आ गए और उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं दूल्हे के घर गांव में भी मातम पसरा है परिजन बहु का इंतजार कर रहे थे और बेटे की लाश घर आने की खबर ने सबको हैरत में डाल दिया।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर