आज देशभर में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी के चलते मध्यप्रदेश के बड़वानी में आज भाजपा से राज्यसभा सांसद डॉ सुमेरसिंह सोलंकी भी शहर के मोटी माता चौक पंहुचे। यहां उन्होंने जूते पॉलिस कर रहे देवजीराम के पास जाकर बैठ गए। राज्यसभा सांसद ने देवजीराम के हाल जाने उसके बाद उन्हें याद दिलाया की में छात्र जीवन में अपने जूते-चप्पल आपसे ही रिपेयर करवाता था।
उसके बाद राज्यसभा सांसद डॉ सोलंकी ने न सिर्फ उन्हें फूलमाला पहना कर गीता भेंट की, बल्कि खुद देवजीराम के चप्पलों पर पॉलिस करने लग गए। डॉ सोलंकी ने बताया की छात्र जीवन में अधिकतर वे अपने जूते पॉलिस करते थे। आज उन्होंने देवजीराम के चप्पल पॉलिस कर दिए, जिससे उन्हें आत्मीय शांति मिली है।

More Stories
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा
केंद्र की 24 संसदीय समितियों का हुआ गठन, राहुल गांधी को रक्षा मामलों की समिति का बनाया सदस्य