सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया गुरुवार 27 जनवरी को आधिकारिक रूप से टाटा समूह के हाथ में चली गई। इस मौके पर एयरइंडिया के मुख्यालय एयरलाइंस हाउस पहुंचे टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा कि हम पूरी तरह से खुश हैं, यह प्रक्रिया पूरी हो गई है और एयर इंडिया को टाटा समूह में वापस पाकर खुशी हो रही है। हम एक विश्व स्तरीय एयरलाइन बनाने के लिए सभी के साथ चलने के लिए उत्सुक हैं।
वहीं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव ने घोषणा करते हुए बताया कि एयर इंडिया का रणनीतिक विनिवेश लेनदेन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें प्रबंधन नियंत्रण के साथ एयर इंडिया के 100 प्रतिशत शेयरों को टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित किया गया। सामरिक भागीदार के नेतृत्व में एक नए बोर्ड ने एयर इंडिया का कार्यभार संभाल लिया है।
सरकार ने आज टाटा समूह द्वारा एयर इंडिया के अधिग्रहण से पहले, गैर-प्रमुख संपत्तियों के हस्तांतरण के लिए राष्ट्रीय एयरलाइन और विशेष प्रयोजन इकाई (एआईएएचएल) के बीच समझौते को अधिसूचित कर दिया है। सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में एयर इंडिया की बिक्री के लिए टाटा समूह के साथ 18,000 करोड़ रुपये में शेयर खरीद समझौता किया था।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध