April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कश्मीर-कन्याकुमारी को जोड़ने वाले ब्रिज के नीचे लगाया टाइम बम

गणतंत्र दिवस पर जबलपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे यानी एनची-30 पर स्थित एक ओवरब्रिज को टाइम बम से उड़ाने की कोशिश की गई। हालांकि धमाका होने से पहले पुलिस ने उसे निष्क्रिय कर दिया। ये हाईवे कश्मीर और कन्याकुमारी को जोड़ता है। ये बम रीवा के मनगवां इलाके में ओवरब्रिज के नीचे लगाया गया था। पुलिस का कहना है कि टाइम बम में सेट समय से 5 मिनट पहले ही बम निरोधक दस्ता ने उसे डिफ्यूज कर दिया।

ब्रिज की दीवार पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम धमकी भरा लेटर भी मिला। लेटर में लिखा है कि यूपी सीएम योगी ये रोक सकता है। बुधवार सुबह 6 बजे पुलिस को टाइम बम लगे होने की जानकारी मिली। पुलिस 7 बजे आवीं ब्रिज पहुंची। उसने हाईवे पर ट्रैफिक को रोक, एसपी नवनीत भसीन को जानकारी दी। 9.30 बजे बम निरोधक दस्ते ने बम को डिफ्यूज कर दिया गया। टाइम बम को बीडीएस टीम साथ लेकर गई है। फिलहाल बम किस तरह का था और उसकी क्षमता कितनी थी, इस बात का पता लगाया जा रहा है।

एडीजीपी केपी व्यंकटेश राव का कहना है कि यूपी चुनाव को लेकर किसी शरारती तत्व ने ये हरकत की है। हमने यूपी डीजीपी को सूचना दे दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के कुछ देर बाद मनगवां थाना इलाके में टाइम बम मिलने की दूसरी घटना भी सामने आई। दावा किया जा रहा है कि गंगेव चौकी के पास ओवरब्रिज के नीचे बम दिखा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने से पहले बम को उखाड़ लिया और पानी में फेंककर निष्क्रिय कर दिया।

Share to...