Train : कोरबा से कोयला ले आ रही मालगाड़ी मध्यप्रदेश में अनूपपुर के पास बेपटरी हो गई। अजान नदी पर बने पुल पर पटरी में क्रेक के कारण 15 से 20 डिब्बे नदी में जा गिरे। रेस्क्यू जारी है। घटना शुक्रवार शाम की है। रेलवे के अफसर और इंजीनियर मौके पर पहुंच गए। यह रेलवे लाइन 2 साल पहले ही तैयार हुई है और पुल भी नया बना था। पटरी में क्रेक आने के कारण यह घटना होने की बात सामने आई है। कोई हताहत नहीं हुआ है। कटनी आ रही मालगाड़ी के साथ वेंकटनगर से निगौरा के बीच हादसा हुआ। मालगाड़ी गाडरवारा रेलवे साइडिंग एनटीपीवी जा रही थी।
निगौरा रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी के नदी के उपर बेपटरी होने से रेल आवागमन पर असर पड़ा है। दोनों ही दिशाओं में ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि राहत और बचाव कार्य में 4 घंटे से ज्यादा समय लग सकता है। रेलवे के इंजीनियर ने बताया, अभी कुछ नहीं बता सकते पहले। जांच के बाद ही पता चल पाएगा। ड्राइवर और गार्ड सुरक्षित हैं। अभी कुछ नहीं कह सकते पुल कितना डैमेज हुआ है या नहीं।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल