Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बड़ी आतंकी (Terror) साजिश को नाकाम कर दिया है। यहां के (Kulgam) कुलगाम और (Pulwama) पुलवामा में बुधवार को मुठभेड़ हुई। जिसमें 4 आतंकियों को मार गिराया गया। इससे पहले मंगलवार शाम कुपवाड़ा जिले के गांदर्स इलाके का हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद मारा गया था। इस तरह 24 घंटों में घाटी में कुल 5 आतंकियों का सफाया कर दिया गया है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पहला एनकाउंटर कुलगाम के जोदार इलाके में हुआ। सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर कर दिए गए। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। दूसरा एनकाउंटर पुलवामा के पुचल इलाके में हुआ। आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान हुए एनकाउंटर में भी दो आंतकी मारे गए। दोनों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। इलाके में दो और आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल