राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह हो चुका है। अशोक हॉल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नरेंद्र मोदी के मंत्रिपरिषद का फेरबदल हो रहा है। सबसे पहले नारायण राणे ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। उनके बाद असम को पूर्व मुख्यमं सर्वानंद सोनोवाल ने शपथ ली इनके बाद डॉ वीरेंद्र कुमार ने शपथ ली। ये अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। ये सातवीं बार लोकसभा चुनाव जीतकर आए हैं।
मध्य प्रदेश से राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले मनमोहन सिंह सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। कुल 43 मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इनमें से सात मंत्रियों को प्रोन्नत किया जा रहा है, जबकि 36 नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ समारोह से पहले सभी नए मंत्रियों को राजनीतिक शूचिता का पाठ पढ़ाया है। पीएम आवास में इनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा और राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, संतोष गंगवार, सदानंद गौड़ा, संजय धोत्रे, रतन लाल कटारिया और देबाश्री चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
बंगाल कोटे से मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब तक कुल 11 मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। माना जा रहा है कि कुछ और मंत्रियों की टीम मोदी से विदाई हो सकती है। थावरचंद गहलोत पहले ही राज्यपाल बनाए जा चुके हैं। जिन लोगों को मंत्री बनाया जाना है, उन सभी को पीएम आवास बुलाया गया था। वहां पहुंचकर सभी प्रधानमंत्री से मिल चुके हैं।
प्रधानमंत्री निवास पहुंचने वालों में ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र से नारायण राणे, कपिल कामत, उत्तराखंड से अजय भट्ट भी शामिल हैं। इनके अलावा जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह और लोजपा के पशुपति कुमार पारस भी शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निजी सचिव रहे अश्विनी वैष्णव भी प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे थे। अश्विनी वैष्णव उड़ीसा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं। ये सभी मंत्री बनाए जा रहे हैं।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन