Rajnath Singh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को लद्दाख के कारू मिलिट्री स्टेशन पहुंचे। रक्षा मंत्री ने जवानों से मुलाकात की और उनके साथ नारा भी लगाया। राजनाथ की इस विजिट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में राजनाथ जवानों के साथ वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह का नारा लगाते दिख रहे हैं। राजनाथ की 3 दिवसीय लद्दाख विजिट का सोमवार को दूसरा दिन है। रक्षा मंत्री ने जवानों से कहा कि देश कभी भी गलवान के शहीदों को नहीं भूलेगा, जिन्होंने देश की खातिर खुद को बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि देश की सेनाएं हर खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत रखती हैं।
उन्होंने कहा कि पड़ोसियों के साथ हर मसले के लिए बातचीत के जरिए रास्ता निकालने की कोशिश की जानी चाहिए, पर किसी ने भारत को धमकाने और डराने की कोशिश की तो हम इसे सहन नहीं करेंगे। इस दौरान राजनाथ बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के बनाए 63 प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन भी किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि दो साल पहले सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बन गए। जब मैं लद्दाख के लोगों और हमारे सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल से बात करता हूं तो मुझे फर्क नजर आता है। उनका कहना है कि लद्दाख के लोग खुश हैं।
लद्दाख को यूनियन टेरेटरी बनाने की जरूरत क्यों पड़ी? आतंकवाद और सामाजिक.आर्थिक विकास की कमी के कारण। लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही थीं। मुझे नहीं लगता कि कोई संवेदनशील सरकार इसे बर्दाश्त करेगी। केंद्र शासित प्रदेश के गठन के बाद आतंकवाद की गतिविधियां कम हुईं। सेना बहुत अच्दा काम कर रही है। रविवार को रक्षा मंत्री सबसे पहले लेह पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सैनिकों से मुलाकात की। उन्होंने यहां पर जवानों के साथ भारत माता की जय का नारा भी लगाया था। उन्होंने कहा कि हमारी सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में कितना सम्मान है, ये बताने की जरूरत नहीं है। 30-40 साल से वन रैंक, वन पेंशन की समस्या चली आ रही थी। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही वन रैंक, वन पेंशन की मांग को पूरा किया।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त