Tauktae : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को चक्रवाती (Tauktae Cyclone) तूफ़ान ताउ-ते से प्रभावित (Gujrat) गुजरात राज्य के लिए 1,000 करोड़ रुपये की तुरंत सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही ताउ-ते तूफ़ान में मरने वाले सभी राज्यों के लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हज़ार रुपये सहायता राशि देने की घोषणा पीएम मोदी ने की है।
प्रधानमंत्री ने बुधवार को गुजरात और दीव के तूफ़ान से प्रभावित ज़िलों का हवाई जायज़ा लिया था। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद में इस पर बैठक की थी जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। ताउ-ते के कारण गुजरात के 12 ज़िलों में तक़रीबन 45 लोगों की मौत हुई है। सोमवार की रात तूफ़ान गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में पहुंचा था, यही इलाक़ा इससे सबसे अधिक प्रभावित है। सौराष्ट्र के अमरेली ज़िले में 15 मौतें हुई हैं।

More Stories
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान