Oxygen : देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना (Corona) को लेकर अस्पतालों (Hospital) में स्थिति बिगड़ती जा रही है। जहां एक ओर अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सजीन की किल्लत बनी हुई है वहीं अब दूसरी ओर अस्पतालों में कोविड बेड भी कम किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी की वजह से दिल्ली सरकार के हॉस्पिटल में कोरोना बेड्स कम किये जा रहे हैं। राजीव गांधी सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल में पिछले 2 दिनों में 650 से घटाकर 350 बेड्स कर दिए गए हैं।
दिल्ली कोरोना एप पर भी बेडस की संख्या घटा दी गयी है। दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी से दिल्ली में आईसीयू बेड की संख्या घटाई जा रही है। आज ही अस्पतालों को बेड की संख्या कम करने के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना को लेकर किए गए इंतजाम पर आज शनिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने कड़ी टिप्पणी की है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट