April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इस राज्य में बिना परीक्षा दिए अगली क्लास में होंगे 1 से 8 क्लास के स्टूडेंट्स

School : महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना (Corona) के नए मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार (Government) ने पहली क्लास (Class) से 8वीं क्लास तक के स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा दिए अगली क्लास में प्रमोट करने का ऐलान किया है। स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट से ये जानकारी साझा की है। मंत्री गायकवाड ने कहा कि महाराष्ट्र में क्लास 1 से क्लास 8वीं तक के सभी महाराष्ट्र बोर्ड के स्टूडेंट्स को बिना किसी एग्जाम के अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा।

जल्द ही 9 वीं और 11 वीं कक्षा के छात्रों के बारे में निर्णय लिया जाएगा। अगर राज्य में कोरोना के आंकड़े पर नजर दौड़ाएं तो पिछले 24 घंटों के दौरान 47,827 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 29 हजार 4 लाख 76 हो गई है। जबकि पिछले 24 घंटे में 202 लोगों की मौतें हो गई है, और 24 हजार 126 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मुंबई की बात करें तो शुक्रवार को यहां कोरोना के 8832 नए मामले आए। महामारी की शुरुआत होने के बाद से एक दिन में ये सबसे ज्यादा नए मामले हैं। इससे एक दिन पहले शहर में कोरोना संक्रमण के 8646 मामले सामने आए थे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बताया कि शुक्रवार को शहर में 20 मरीजों की मौत हुई, जो दिसंबर 2020 के बाद सबसे अधिक संख्या है।

शहर में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 32 हजार 192 हो गई है। मुंबई में कोरोना से अब तक 11,724 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम अगले 2 दिन और हालात की समीक्षा करेंगे। अगर स्थिति में सुधार नहीं आया तो हम राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगा सकते हैं।

Share to...