Ujjain : उज्जैन में आज स्वच्छ पर्यावरण (Environment) और स्वस्थ जीवन (Healthy Life) के लिए सायक्लोथॉन (Cyclotron) का आयोजन किया गया। रविवार को स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन के लिए सायकल चलाने के सन्देश को जन-जन में पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई।
सायक्लोथॉन सुबह 7 बजे फ्रीगंज टॉवर से प्रारम्भ होकर नानाखेड़ा से देवास रोड होती हुई दशहरा मैदान पर समाप्त हुई। मंत्री डॉ.यादव ने इस अवसर पर कहा कि शहर की जनता के स्वास्थ्य के लिये यह एक बहुत अच्छा प्रयास है। इस अभिनव पहल के लिये उन्होंने आयोजकों को बधाई दी।
पुलिस अधीक्षक शुक्ल ने कहा कि पर्यावरण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह एक बहुत अच्छी पहल की गई है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वर्तमान में सभी लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये जारी गाईड लाइन का पालन करना सुनिश्चित करें। क्षितिज सिंघल ने कहा कि निश्चित रूप से इस सायक्लोथॉन से शहरवासियों में बहुत अच्छा सन्देश जायेगा। सभी लोग अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। सायक्लोथॉन के पूर्व अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये तथा हरी झंडी दिखाकर सायक्लोथॉन को रवाना किया गया।
इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, विवेक जोशी, हेमन्त व्यास, महेश सितलानी, कपिल यार्दे, कपिल भटनागर, रूप पमनानी, डॉ एसके सलुजा एवं शहर के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

More Stories
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम